Get Premium
मिजोरम पुलिस ने असम सीएम के खिलाफ दर्ज किया केस, जोरमथंगा बोले- भाई जैसे हैं हिमंत
- असम-मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है, मिजोरम पुलिस ने असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
- मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक जॉन एन ने बताया कि सीएम समेत कई लोगों पर हत्या का प्रयास एवं आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
- वहीं दूसरी तरफ असम पुलिस ने मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में पेश होने के लिए समन किया है.
- मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने हिमंत बिस्व सरमा को अपना भाई बताया, कहा- हम लोग साथ बैठकर इस मामले को सुलझा लेंगे.
- मिजोरम की तरफ से फायरिंग पर उन्होंने कहा- असम के 200 पुलिसकर्मी सीमापार आकर पुलिस की पोस्ट पर कब्जा न करते तो ये हमला नहीं होता.
यह भी पढ़ें - बढ़ती महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली- राहुल गांधी