
महिलाओं की लाइव नीलामी दिखाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिवसेना सासंद ने की कार्रवाई की मांग
- शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है।
- पत्र में उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न के मुद्दे को उठाते हुए एक यूट्यूब चैनल और एक एप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- शिवसेना सासंद ने कहा-'लिबरल डॉज' नामक यूट्यूब चैनल ने विशेष समुदाय की एक महिला की लाइव नीलामी का प्रसारण किया।
- लोग महिला को देखकर बोली लगा रहे थे और भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे, 'सुल्ली डील्स' एप पर कई पेशेवर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट हुई हैं।
- उन्होंने कहा कि एप पर जिन महिलाओं की तस्वीर पोस्ट की गई हैं वो उनके सोशल मीडिया हैंडल से उठाई गई हैं।




























































