झारखंड: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जज की मौत का मामला, चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने लिया संज्ञान

  • झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को ऑटो से कुचलकर मारने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
  • चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसपर संज्ञान लिया है। अदालत ने कहा कि वकीलों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि हम उनकी सुरक्षा के व्यापक विषय पर सुनवाई करेंगे, अधिकारियों की सुरक्षा पर विचार जरूरी है।
  • झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन के अफसरों को भी नोटिस जारी किया है और सरकार से जवाब मांगा है। 
  • बता दें कि उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामले में साजिशन मर्डर का एंगल बताया जा रहा है। 
यह भी पढ़े: बढ़ती महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली- राहुल गांधी