
राजस्थान : माकन का दावा, कांग्रेस के कई नेता मंत्री पद छोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं
- राजस्थान सरकार के भीतर मची अंतर्कलह के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा- कई मंत्री इस्तीफा देकर संगठन के लिए काम करना चाहते हैं.
- उनके इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में एकबार फिर से नए कयास लगने लगे, लोग सचिन पायलट के पक्ष को मजबूत बता रहे हैं.
- जयपुर में अजय माकन ने 115 विधायकों के साथ बातचीत की, इसमें सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट एवं गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हैं.
- माकन ने कहा- पार्टी के सभी विधायक संतुष्ट हैं, पार्टी के पदाधिकारियों ने भी संतुष्टि जताते हुए सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करने की बात कही.
- गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी दो भागों में बंट गई है, हालांकि बाहर से सबकुछ सही नजर आता है पर अंदर से खड़बड़ाहट है.
यह भी पढ़ें - बढ़ती महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली- राहुल गांधी




























































