
असम की सलाह- मिजोरम यात्रा न करें, रवीश का तंज- सरमा से मंजूरी लेकर वहां जाएंगे मोदी-शाह
- 49 साल पुराने सीमा विवाद को लेकर मिजोरम और असम के बीच तनाव की स्थिति है, इसी बीच असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने यात्रा परामर्श जारी किया है।
- अशांत परिस्थितियों के मद्देनजर मिजोरम की यात्रा से बचने और वहां काम करने वाले और रहने वाले राज्य के लोगों से ‘अत्यंत सावधानी बरतने’ के लिए कहा गया है।
- असम गृह सचिव एमएस मणिवन्नन की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया, ‘‘मौजूदा हालात देखते हुए, असमवासियों को सलाह है कि वे मिजोरम यात्रा न करें।
- पत्रकार रवीश कुमार फेसबुक पोस्ट के जरिए इस विषय पर हैरानी जताते हुए बोले, यह भी होने लगा है। असम अपने नागरिकों से कह रहा है कि वे मिज़ोरम न जाएं।
- उन्होंने कहा- मोदी और शाह को असम आकर मिज़ोरम जाना हो तो लगता है अब हिमांता बिस्वा शर्मा से इजाज़त लेनी होगी?




























































