
स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए PM ने मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूजेंगे आपके विचार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए 15 अगस्त को अपने भाषण के लिए देश के युवाओं से सुझाव मांगे हैं।
- पीएम मोदी ने देश के युवाओं से उनके सुझाव और विचार मांगे हैं, जिनको वह आने वाले स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल करेंगे।
- पीएम मोदी पिछले कुछ सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। पीएम युवाओं के आए सुझाव और उनके विचारों को ध्यान में रखकर भाषण देते हैं।
- पीएमओ की ओर से ट्वीट कर बताया कि देश के युवा MyGov पोर्टल पर जाकर स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए अपने विचार दे सकते हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी नियमित रूप से देश के नागरिकों से अपने सार्वजनिक संबोधनों के लिए सुझाव मांगते रहते हैं।




























































