बिहार में पुलिस नहीं बदमाशों का बोलबाला! कटिहार जिले के मेयर की गोली मारकर हत्या 

  • बिहार में बदमाश निरंकुश हो चुके हैं, गुरुवार को कटिहार जिले के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम मेयर शिवराज पंचायती बैठक करके घर लौट रहे थे तभी उनपर बदमाशों ने हमला कर दिया.
  • सीने में तीन गोली लगने से वह तड़पते रहे, गंभीर हालत में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी.
  • मेयर की हत्या की खबर फैलते ही जहां उनके समर्थकों में शोक व्याप्त है वहीं विपक्ष नीतीश सरकार को निशाने पर लेकर हमला कर रहा है.
  • लगातार होती हत्याओं पर RJD सांसद मनोज झा ने तंज कसते हुए लिखा - डबल इंजन द्वारा विकास प्रणाली सीधे स्वर्गराज. 
     यह भी पढ़ें - UP: RSS नेता के बेटे की खुदकुशी मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी