गोवा: आपत्तिजनक बयान देने के बाद सीएम सावंत ने दी सफाई- मुझे दर्द है, मैं बयां नहीं कर सकता

  • गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत ने अटपटा बयान दिया था।  
  • सावंत ने कहा था कि जब 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं तो माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है। रात में क्यों निकली थीं। 
  • बयान पर बवाल मचने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे कथन को गलत तरीके से लिया गया है। मुझे दर्द है जो मैं बयां नहीं कर सकता हूं।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार के मुखिया और 14 साल की एक लड़की के पिता होने के नाते मुझे इस तरह की घटना से काफी दुख है। 
  • उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस एक जिम्मेदार बल है, खासकर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने के मामले में।
यह भी पढ़े: बिहार में पुलिस नहीं बदमाशों का बोलबाला! कटिहार जिले के मेयर की गोली मारकर हत्या