पेगासस जासूसी मामले में जांच की अर्जी स्वीकार, अगले हफ्ते होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

  • संसद से लेकर सड़क तक पेगासस स्पाइवेयर विवाद को लेकर बवाल मचा हुआ है, इस बीच एक बड़ी खबर आई है। 
  • जासूसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई होगी, चीफ जस्टिस एनवी. रमना की बेंच के सामने इस मामले को उठाया गया। 
  • वकील कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को जस्टिस के सामने इस मुद्दे को उठाया, उन्होंने पत्रकार एन. राम द्वारा दाखिल याचिका का ज़िक्र किया। 
  • याचिका में अपील की गई है कि पेगासस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जांच की अगुवाई सुप्रीम कोर्ट का कोई मौजूदा या रिटायर्ड जज करे। 
  • आरोप है कि सरकारी एजेंसियों ने पेगासस स्पाइवेयर की मदद से पत्रकारों, जजों, वरिष्ठ नेताओं, वैज्ञानिकों और अन्य लोगों की जासूसी की। 
यह भी पढ़े: बिहार में पुलिस नहीं बदमाशों का बोलबाला! कटिहार जिले के मेयर की गोली मारकर हत्या