UP: पदयात्रा करने गए भाजपा विधायक को लोगों ने सीवर के पानी में चलवा कर महसूस करवाया दर्द

  • यूपी के हापुड़ के गांव नानई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, देखा जा सकता है कि कैसे लोगों ने बीजेपी विधायक कमल मलिक का विरोध किया। 
  • विधायक बनने के सालों बाद तक गांव में विधायक आए ही नहीं और न काम किया, जिसका गुस्सा निकालते हुए लोगों ने उन्हे सड़क पर जमा सीवर के पानी में चलवाया। 
  • अब विधायक पद यात्रा करने पहुंचे तो जनता ने जमकर खरी-खोटी सुनाई, ग्रामीण सभा छोड़कर भी चले गए और विधायक को वापस लौटना पड़ा। 
  • ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि आप एक बार भी गांव नहीं आए, गांव में जलभराव और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। 
  • इस सब के बाद विधायक ने समस्या का समाधान करने की बात कही है और लोगों से कहा की विकास हमारा कर्तव्य है, किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। 
यह भी पढ़े: यूपी में किसान नाराज! अन्नदाताओं को मानने के लिए भाजपा उतारेगी सांसदों की फौज