यूपी में किसान नाराज! अन्नदाताओं को मानने के लिए भाजपा उतारेगी सांसदों की फौज

  • उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है, किसानों को एकबार फिर से भरोसे में लेने की कोशिश हो रही है.
  • भाजपा हाईकमान ने पार्टी के सांसदों को सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देने के लिए उन्हें लोगों के बीच जाने का मंत्र दिया है.
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर, काशी एवं अवध के सांसदों के साथ मीटिंग की, सरकारी योजनाओं को हर किसी तक पहुंचाने की बात कही.
  • भाजपा सांसद लोगों के बीच किसानों को गुमराह किए जाने की बात दोहराएंगे, हालांकि इस बात से अब किसान इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं.
  • किसानों की नाराजगी न सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है बल्कि पूरे प्रदेश में ही किसान केंद्र एवं योगी सरकार से नाराज हैं, ऐसे में आगामी चुनाव आसान नहीं होगें.
     यह भी पढ़ें - UP: RSS नेता के बेटे की खुदकुशी मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी