DMK नेता केएन ने बिहारियों को बताया कम अक्ल का, बोले- ये तमिलों की नौकरी छीन रहे 

  • तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। 
  • मंत्री ने बिहार के लोगों को तमिलों से कम होशियार बताते हुए आरोप लगाया कि बिहारी तमिलनाडु आकर स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे। 
  • केएन नेहरू ने कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग बिना तमिल और अंग्रेजी जाने स्थानीय बैंकों और अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। 
  • उन्होंने अपने भाषण के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा, जब वे रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेलवे में निचले स्तर के पदों पर बिहारियों को भर दिया था। 
  • उन्होंने कहा- रेलवे में सबसे ज्यादा गेटकीपर बिहार के हैं। यह सब लालू प्रसाद यादव की वजह से है। 
यह भी पढ़े: बिहार में पुलिस नहीं बदमाशों का बोलबाला! कटिहार जिले के मेयर की गोली मारकर हत्या