लड़की को छेड़ना पड़ा महंगा, भाजपा सांसद प्रतिनिधि के बेटे को मार मारकर भीड़ ने पहुंचाया थाने

  • मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में छेड़खानी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर के प्रतिनिधि के बेटे को आरोपी बनाया गया है.
  • रतलाम जिले के बुद्धेश्वर रोड स्थित शांति निकेतन कॉलेज के प्रशासक राजेश कर्णधार पर कॉलेज की ही एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था.
  • ये बात जैसे ही लोगों को पता चली लोगों ने कॉलेज पहुंचकर हंगाामा कर दिया और कॉलेज प्रशासक को पीटते हुए जुलूस की शक्ल देकर थाने पहुंचा दिया.
  • भाजपा के तमाम दिग्गज नेता आरोपी को छुड़वानेे थाने पहुंच गए लेकिन छात्रा की शिकायत के बाद कर्णधार को गिरफ्तार कर लिया गया.
  • छात्रा का आरोप है कि कॉलेज में कर्णधार की नियत बुरी थी, वह बुरी नियत से हाथ पकड़ते और गले लगने की कोशिश करते थे.

    यह भी पढ़ें - UP: RSS नेता के बेटे की खुदकुशी मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी