
UP: RSS नेता के बेटे की खुदकुशी मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
- बागपत में आरएसएस नेता के बेटे की खुदकुशी मामला तूल पकड़ता जा रहा है, मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कार्रवाई की जा रही।
- मृतक के पिता की शिकायत पर पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ IPC की धारा 306 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
- दरअसल बिनौली थाना क्षेत्र में रणछड़ गांव में आरएसएस पदाधिकारी के 22 साल के बेटे अक्षय ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी।
- मामले की शुरुआत पिछले सोमवार को टीकाकरण केंद्र से हुई थी, जहां अक्षय की मौजूद पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई थी।
- बता दें कि गुरुवार को योगी आदित्यनाथ का बागपत जिले में दौरा है, लिहाजा इस कदम को उनके दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।




























































