
ममता ने जावेद अख्तर से किया तृणमूल के स्लोगन "खेला होबे' पर गाना लिखने का अनुरोध
- नई दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर से मुलाकात की।
- बनर्जी से मिलने के बाद अख्तर ने कहा- मैं सभी के लिए नहीं कह सकता लेकिन मुझे लगता है कि ''परिवर्तन'' होना चाहिए।
- उन्होंने कहा- देश में अभी कई तनाव हैं, ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते हैं... हिंसा की घटनाएं होती हैं।
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जावेद अख्तर से तृणमूल कांग्रेस के स्लोगन "खेला होबे' पर गाना लिखने का भी अनुरोध किया है।
- बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अख्तर ने कहा- बंगाल ने हमेशा ''क्रांतिकारी आंदोलनों'' का नेतृत्व किया है /




























































