संसद में हंगामा करने वाले सांसद को दो साल के लिए करे सस्पेंड, ऐसा कानून बनाए केंद्र- रामदास आठवले 

  • संसद के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों का हंगामा लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को भी जारी रहा। स्थगन के बाद भी नारेबाज़ी शुरू रही। 
  • इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले केंद्र से ऐसा कानून लाने की अपील की है कि जिसमें सदन में हंगामा करने वाले सदस्य को दो साल के लिये निलंबित करने का प्रावधान हो। 
  • उन्होंने कहा कि कार्यवाही को बाधित करने और देश का समय व पैसा बर्बाद करने वाले सांसदों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है। 
  • आठवले ने कहा- केंद्र सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष पिछले तीन दिनों से सदन में हंगामा कर रहा है। 
  • उन्होंने कहा- यह कानून सत्ताधारी पार्टी के सांसदों पर भी लागू होना चाहिए। सदन की कार्यवाही को इतने लंबे समय तक बाधित करना गलत है। 
यह भी पढ़े: यूपी में किसान नाराज! अन्नदाताओं को मानने के लिए भाजपा उतारेगी सांसदों की फौज