
केंद्र ने राहुल को पप्पू बनाने में खूब पैसे खर्चे पर वो बने हमारी आवाज़, विपक्ष ने उठाया किसानों का मुद्दा तो बोले टिकैत
- केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले कई महीनो से प्रदर्शन कर रहे हैं, मानसून सत्र के दौरान सदन के अंदर भी विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया है।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने कानूनों को निरस्त करनी की मांग की है। मामले में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राहुल का समर्थन किया है।
- मीडिया से बातचीत के दौरान किसान नेता टिकैत ने कहा कि संसद में किसानों के मुद्दे को विपक्षी दलों द्वारा अब उठाया जा रहा है।
- उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने राहुल गांधी को पप्पू बनाने में काफी पैसा खर्च किया लेकिन राहुल किसानों के समर्थन में हमेशा बोलते रहे हैं।
- गौरतलब है कि राहुल गांधी संसद में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। जिस पर कृषि कानूनों का विरोध करते हुए एक पोस्टर भी लगाया गया था।




























































