Get Premium
सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहुंचा न्यायिक अधिकारी हत्या मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
- झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद में बुधवार को जिला जज उत्तम आनंद की कथित हत्या के मामले में गुरुवार को स्वत: संज्ञान लिया है।
- सुप्रीम कोर्ट प्रधान न्यायाधीश ने सिंह से कहा, "हमें घटना के बारे में पता है और एससीबए के प्रयासों की हम सराहना करते हैं।"
- उन्होंने कहा- झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से बात हुई है, उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है, वहां मामला चल रहा है।
- पीठ ने कहा कि फिलहाल मामले में शीर्ष अदालत का हस्तक्षेप जरूरी नहीं है क्योंकि उच्च न्यायालय मामले का पहले ही संज्ञान ले चुका है।
- बता दें कि उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामले में साजिशन मर्डर का एंगल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े: सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपाई सीएम का अटपटा बयान, बोले- रात में क्यों निकली थीं, मचा बवाल