
सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपाई सीएम का अटपटा बयान, बोले- रात में क्यों निकली थीं, मचा बवाल
- गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत ने अटपटा बयान दिया है।
- सावंत ने सदन में ध्यानाकर्षण नोटिस पर एक चर्चा के दौरान बुधवार को कहा, ‘‘जब 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं तो माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है।
- उन्होंने आगे यह भी कहा था कि हम सिर्फ इसलिए ही सरकार और पुलिस पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते, कि बच्चे नहीं सुनते।
- कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रवक्ता अल्टोन डी’कोस्टा ने कहा- रात में बाहर घूमते हुए हमें क्यों डरना चाहिए? अपराधियों को जेल में होना चाहिए।
- गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं।




























































