
बिहार: 4 माह बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मानी गलती, कहा-पुलिस द्वारा विधायकों की पिटाई गलत थी
- बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अब स्वीकार किया कि 23 मार्च को पुलिस द्वारा विधायकों की पिटाई गलत थी और यह अक्षम्य है।
- बुधवार को इस विशेष पर बहस हुई जिसमें सिन्हा ने कहा कि विधायकों को बूट से मारना गलत है और इसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है।
- उन्होंने कहा, 'अपमान इस आसन का नहीं, सदन का हुआ, किसी विधायक को बूट से मारा गया तो विधायक का नहीं विधायिका का अपमान हुआ है।'
- राजद नेता तेजस्वी यादव ने बहस की शुरुआत करते हुए बार-बार पूछा कि विधायकों की पिटाई करने का आदेश पुलिस को किसने दिया था?
- बता दें कि 23 मार्च को बिहार विधान सभा में विधेयक का विरोध कर रहे विपक्षी राजद के विधायकों को बिहार पुलिस ने सदन से घसीटकर बाहर सड़क पर पीटा था।




























































