Get Premium
गैंगस्टरों की ज़मानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर, दिख रहा साजिशन मर्डर का एंगल
- झारखंडके धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है, CCTV में साजिश का एंगल दिख रहा है।
- धनबाद में तैनात उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
- बाद में जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि टक्कर जानबूझकर मारा गया था। जिस ऑटो से टक्कर मारा गया था वो भी चोरी का था।
- सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि जज सड़क किनारे थे, पीछे से आ रहा ऑटो खाली सड़क पर सीधे जज के पास पहुंचते ही उनकी तरफ मुड़ा और टक्कर मार दी।
- जज धनबाद शहर में गैंगस्टर अमन सिंह समेत 15 से ज्यादा माफियाओं का केस देख रहे थे और हाल ही में उन्होंने कई गैंगस्टर की जमानत याचिका ठुकराई थी।
यह भी पढ़े: मोदी को देख कर हिंदी अच्छा हो गया, शाह को देख कर गुजराती- चुटकी भरे अंदाज में बोलीं ममता