
मोदी को देख कर हिंदी अच्छा हो गया, शाह को देख कर गुजराती- चुटकी भरे अंदाज में बोलीं ममता
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी धाराप्रवाह हिंदी और गुजराती का कारण पीएम मोदी और अमित शाह को बताया है।
- दिल्ली में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा, “मोदी को देख के हिंदी अच्छा हो गया, अमित शाह को देख के गुजराती भी अच्छा हो गया”।
- टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने आधिकारिक आवास पर सीएम बनर्जी के लिए मीडिया से बातचीत के कार्यक्रम का आयोजन किया था।
- दरअसल ममता बांग्ला में भाषण दे रही थी, लेकिन टोकने के बाद उन्होंने भाषण को हिंदी में स्वीच किया। इस पर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने चुटकी ले ली।
- बता दें कि बनर्जी इन दिनों दिल्ली में सियासी चहलकदमी करते हुए दिख रही हैं, इसके पीछे मिशन 2024 को माना जा रहा है।




























































