CM बघेल ने दिया BJP को जवाब, बोले- ढाई साल में आपके विज्ञापनों का करोड़ों का किया भुगतान

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह के ट्वीट “विज्ञापनजीवी राज्य सरकार” का जवाब देते हुए ट्वीट किया है। 
  • उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें।पर उपदेश कुशल बहुतेरे, जे आचरहिं ते नर न घनेरे। 
  • बघेल ने कहा- हमने ढाई साल में 65.16 करोड़ का  भुगतान किया, यह भुगतान आपके समय दिए विज्ञापनों का था। 
  • आप जब सरकार छोड़कर गए थे, तो विज्ञापन और प्रचार प्रसार का 190.62 करोड़ रुपये का भुगतान जनता के सिर छोड़ गए थे।
  • बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा था- सोचिए! कर्ज पर कर्ज लेने वाली सरकार ने ढाई साल में 2 अरब 8 करोड़ से अधिक सिर्फ अपना चेहरा चमकाने में खर्च किया है। 
यह भी पढ़े: संसद का और समय मत व्यर्थ करो, करने दो महंगाई-किसान-पेगासस की बात- PM से बोले राहुल