Get Premium
संसद का और समय मत व्यर्थ करो, करने दो महंगाई-किसान-पेगासस की बात- PM से बोले राहुल
- संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है, आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद पेगासस जासूसी का मुद्दा उठा सकते हैं।
- इस बीच कांग्रेस सांसद बी मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिसमें पेगासस मुद्दे पर प्रधानमंत्री या गृह मंत्री की उपस्थिति में चर्चा की मांग की गई है।
- इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें।
- राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही- संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो महंगाई, किसान और पेगासस की बात।
- बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी कहा, “पेगासस जासूसी कांड काफी गरमा रहा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जांच कराने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़े: पहले मैं उन्हें सभ्य समझती थी, वे संभल कर रहें यह यूपी है- ओवैसी पर बोलीं उमा भारती