Get Premium
सरकार बोली- कृषि कर्ज माफ करने का कोई प्लान नहीं, राहुल- मित्रों का कर्ज होता तो माफ कर देते
- संसद में विपक्षी दलों द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई है। अब किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा संसद में चर्चा का विषय बन गया है।
- इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक रिपोर्ट शेयर कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जब मित्रों का कर्ज माफ करते हो तो देश के अन्नदाता का क्यों नहीं? किसानों को कर्ज मुक्त करना मोदी सरकार की प्राथमिकता नहीं है।
- राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने से इंकार कर दिया है।
- सरकार का कहना है कि फिलहाल उनका कृषि कर्ज माफ करने का कोई प्लान नहीं है। किसानों पर 16.80 लाख करोड़ का कृषि कर्ज बकाया है।
यह भी पढ़े: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बनाए गए दिल्ली पुलिस चीफ, 2018 में लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप