पहले मैं उन्हें सभ्य समझती थी, वे संभल कर रहें यह यूपी है- ओवैसी पर बोलीं उमा भारती

  • यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता अपने स्तर से जुट गए हैं।
  • इस बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर एतराज जताया है। 
  • ओवैसी ने कुछ समय पहले कहा था कि वह यूपी में लैला बन चुके हैं और यूपी सीएम उन्हें मजनूं की तरह याद करते रहते हैं। 
  • इस पर भारती ने कहा- उन्हें पहले मैं सभ्य समझती थी, मुझे नहीं पता कौन लैला है कौन मजनूं, लेकिन मुझे यूपी का एंटी मजनूं स्क्वायड याद है।
  • उमा भारती ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर एतराज जताते हुए उनसे कहा कि “संभल कर रहें, यह यूपी है।
यह भी पढ़े: असम-मिजोरम संघर्ष: गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई- सीएम हेमंत