असम-मिजोरम संघर्ष: गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई- सीएम हेमंत 

  • असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई और गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई है।
  • उन्होंने मिजोरम के सीएम ज़ोरामथांगा से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच हो कि पुलिस पर हमला करने के लिए नागरिकों को बुलेटप्रूफ जैकेट और राइफल कैसे मिली?
  • सरमा ने कहा कि उनका राज्य संसद से पारित किसी भी कानून का पालन करेगा, कानून ने कहा तो दूसरे राज्य को अपनी भूमि तक सौंप देगा लेकिन तब तक ‘‘एक इंच अतिक्रमण’’ नहीं होने देगा।
  • सरमा की तरफ से यह टिप्पणी मिजोरम के साथ लगती सीमा पर संघर्ष में असम के पांच पुलिसकर्मियों एवं एक आम नागरिक की मौत के एक दिन बाद सामने आयी है।
  • मुख्यमंत्री ने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यह सब एक संवाददाता सम्मेलन में कहा। 
यह भी पढ़े: शरद पवार ने दिया अखिलेश का साथ, सपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे यूपी 2022 विधानसभा चुनाव