
मोदी पर हमलावर ममता, बोलीं- इमरजेंसी से भी गंभीर हालात, अब पूरे देश में 'खेला होबे'
- नई दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेगासस स्कैंडल और दैनिक भास्कर पर छापा मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
- ममता ने कहा- मेरा फोन हेक किया गया, अभी कोई भी फ्रीडम ऑफ प्रेस नहीं बची है। और क्या काला धन केवल विपक्ष के पास है, मीडिया में है।
- ममता ने कहा- संसद में भी काम नहीं हो रहा है, विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है, इस वक्त इमरजेंसी से भी सीरियस हालात हैं।
- मुख्यमंत्री ने कहा- अगर राजनीतिक आंधी चली तो कोई उसे रोक नहीं पाएगा, अब 'खेला होबे' की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।
- ममता बनर्जी ने कहा कि अब हम सब सच्चे दिन देखना चाहते हैं, जनता ने बहुत दिन अच्छे दिन का इंतज़ार किया है।




























































