
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बनाए गए दिल्ली पुलिस चीफ, 2018 में लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
- गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।
- अस्थाना को उनके सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले यह पदभार दिया गया है।वे 31 जुलाई, 2022 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त होंगे।
- गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, फिलहाल अस्थाना तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।
- 2018 में सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा से उनका विवाद हुआ था और दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
- अस्थाना पर आरोप था कि मोइन कुरैशी मामले में एक संदिग्ध को राहत देने के लिए उन्हें 2.95 करोड़ का भुगतान किया गया था।




























































