
विपक्ष के चेहरे को लेकर तनातनी!, ममता बोलीं- मैं राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं, सब मिल कर तय करेंगे
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेगासस स्कैंडल और दैनिक भास्कर पर छापा मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
- ममता ने कहा- मेरा फोन हेक किया गया, एन राम ने जांच के लिए कहा है। और क्या काला धन केवल विपक्ष के पास है, मीडिया में है।
- केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के अभियान में जुटीं ममता से इस संबंध में भी सवाल पूछें गए।
- इस पर उन्होंने कहा कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए जिस पर विपक्ष एक साथ काम करें, संसद सत्र के बाद हम एक साथ काम कर सकते हैं।
- संयुक्त विपक्ष का चेहरा कौन होना चाहिए, इस सवाल पर ममता ने कहा, 'मैं राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं।' सब मिल कर विपक्ष का चेहरा तय करेंगे।




























































