UP: जाति की सियासत के बीच नेता बोले- हम लगवाएंगे महान व्यक्ति विकास दुबे की मूर्ति  

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सियासी हलचल भी तेज हुई है, पार्टियां ब्राह्मण समुदाय पर खासा नजर रखे हुए हैं। 
  • इस बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के एक बयान ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।
  • त्रिपाठी ने कहा है कि अगर फूलन देवी की मूर्ति लगाई जा सकती है, तो ब्राह्मण समुदाय के महान व्यक्ति विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की मूर्तियां भी लगाई जानी चाहिए।
  • उन्होंने कहा- अगर डकैत फूलन देवी और ददुआ की मूर्तियां लगाई जा सकती हैं, तो विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमाएं क्यों नहीं लगाई जा सकतीं। 
  • बता दें कि विकास दुबे की पिछले साल कानपुर में एक एनकाउंटर में मौत हो गई थी, जबकि श्रीप्रकाश शुक्ला को यूपी एसटीएफ ने 1998 में मार गिराया था।
यह भी पढ़े: असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार