
असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार
- असम-मिजोरम सीमा संघर्ष विवाद पर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने लिखा- मिज़ोरम और असम के मुख्यमंत्री झगड़ने लगे ट्वीटर पर, अमित शाह को हाज़िर-नाज़िर जान कर।
- रविश कुमार ने लिखा- पूर्वोत्तर के दो राज्यों के मुख्यमंत्री ट्वीटर पर सार्वजनिक रुप से झगड़ते रहे और ज़मीन पर दोनों तरफ के लोग आमने-सामने बने रहे।
- उन्होंने लिखा- दो दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर का दौरा किया था और कहा था कि पूर्वोत्तर में आंदोलन, आतंकवाद और हथियार का दौर ख़त्म हो गया है।
- रवीश कुमार ने मीडिया को घेरते हुए कहा- हिन्दी प्रदेश के चैनलों में पूर्वोत्तर को लेकर वैसे ही खामोशी रहती है, मुख्यमंत्रियों के बीच कहासुनी उनके लिए ख़बर नहीं है।
- उन्होंने मीडिया पर तंज कस कहा- ख़बर करेंगे तो सवाल उठेंगे कि गृह मंत्री का दौरा नाकाम रहा और मजबूत नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री मोदी के रहते ये सब हो रहा है।




























































