पेगासस की जांच नहीं कराएंगे, पर जांच की मांग करने वालों की जांच कराएंगे- पत्रकार ने सरकार पर कसा तंज 

  • पेगासस जासूसी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है, हाल ही में पेगासस को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।
  • पत्रकार रवीश कुमार की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, साथ ही यूजर भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।
  • रवीश कुमार ने रफाल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पेगासस में जांच नहीं कराएंगे लेकिन जांच की मांग करने वालों की जांच कराएंगे।
  • उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर लिखा- सेना, सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों के अधिकारियों के फोन नंबर पेगासस जासूसी की सूची में मिले हैं।
  • उन्होंने आगे लिखा- सरकार भले ही जांच से इंकार करती रहे, लेकिन लोगों की जिंदगी में डकैती का इससे बड़ा कोई कांड नहीं होगा।
यह भी पढ़े: असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार