पेगासस जासूसी: सरकार को घेरने के लिए एकजुट हुई विपक्षी पार्टिया, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं होगा 

  • संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है, आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने पेगासस जासूसी का मुद्दा उठाया। 
  • राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है।
  • जासूसी कांड को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और इस मामले पर विपक्ष दलों के नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांग रहे हैं। 
  • विपक्ष दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। 
  • मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर बंटा हुआ था, लेकिन इस बैठक के बाद पेगासस के मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है। 
यह भी पढ़े: असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार