शरद पवार ने दिया अखिलेश का साथ, सपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे यूपी 2022 विधानसभा चुनाव

  • यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सपा तैयारियां कर रही, इस बीच खबर आई है कि एनसीपी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।
  • मंगलवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने यह बात बताई। 
  • केके शर्मा ने कहा- यूपी का हाल बुरा है, इसे सुधारना होगा। यहां समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं की और किसानों की आवाज उठानी होगी। 
  • प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा- एक अगस्त से एनसीपी प्रदेश भर में 'प्रदेश बचाओ संविधान बचाओ' आंदोलन की शुरुआत करेगी। 
यह भी पढ़े: कृषि कानूनों को लेकर PM के सभी बड़े दावे झूठे, भाजपा को एक भी वोट न देगा किसान- किसान नेता