
पद्म पुरस्कारों के लिए केजरीवाल सरकार भेजेगी सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों के नाम, जनता करेगी चुनाव
- सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी सरकार के एक बहुत बड़े फैसले के बारे में जानकारी दी है।
- उन्होंने बताया कि दिल्ली की ओर से पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार को जिनके नाम भेजे जाएंगे उनमें सिर्फ डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मी होंगे।
- दिल्ली सरकार ने एक ईमेल आईडी (padmaawards.delhi@gmail.com) भी बताया है जिस पर जनता खुद उन डॉक्टरों के नाम बता सकती है।
- केजरीवाल ने कहा कि बीते डेढ़ साल से स्वास्थ्यकर्मी जिस तरह से परिश्रम कर लोगों की जान बचा रहे हैं उसके लिए हम सब उनके आभारी रहेंगे।
- केजरीवाल ने ये भी कहा कि देशभर में हमारी ही ऐसी सरकार है जिसने कोरोना से शहीद होने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को एक करोड़ की सम्मान राशि दी है।




























































