असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: गृह मंत्री ने जो नफरत बोई, उसी का परिणाम भुगत रहा भारत- राहुल

  • असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर विवाद जारी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे गृह मंत्री अमित शाह की विफलता बताते हुए बड़ा हमला बोला है।
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। मेरी प्रार्थना है कि घायल लोग जल्दी ठीक हों। 
  • उन्होंने आगे लिखा कि लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास बोकर गृह मंत्री ने एक बार फिर देश को विफल कर दिया, भारत परिणाम भुगत रहा। 
  • हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा है। 
  • बता दें कि असम और मिजोरम के बीच भड़के सीमा विवाद में सोमवार को असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई। 
यह भी पढ़े: पेगासस जैसे खुलासे से पीएम घबराने वाले नहीं, 'क्लीन चिट' का काफी पुराना अनुभव है!- पत्रकार