Get Premium
'NDA में इज्जत नहीं' बयान देने पर सहनी पर हमलावर जदयू, कहा- अलग हुए तो अकेले हो जाएंगे
- बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गठबंधन में इज्जत नहीं मिलने की बात कही तो हंगामा मच गया.
- जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा अगर मुकेश सहनी अलग गए तो जो हाल चिराग पासवान का हुआ वही हाल उनका हो जाएगा.
- सुनील कुमार ने कहा- सहनी के चार विधायक एनडीए के वोट से जीते हैं, अगर लाइन से हटकर चलेंगे तो वह इसी में रह जाएंगे वह अकेले हो जाएंगे.
- सांसद ने कहा- बिहार में चार पार्टियों की सरकार है, जिसके जिसने विधायक हैं उसकी उतनी भागीदारी है, हम सबको साथ लेकर चलते हैं.
- कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा राजनीति में मंत्री बनना सम्मान की बात है लेकिन पार्टी के ही द्वारा मंत्री को अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है.
यह भी पढ़ें - भड़के मुकेश सहनी, कहा- एनडीए में मुझे और मांझी को नहीं मिलती इज्जत, अब सोचने की जरूरत