
भड़के मुकेश सहनी, कहा- एनडीए में मुझे और मांझी को नहीं मिलती इज्जत, अब सोचने की जरूरत
- बिहार में एनडीए की सरकार के भीतर सियासी उठापटक जारी है, एनडीए सहयोगी विकासशील पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने नाराजगी जाहिर की है.
- सोमवार को सहनी ने कहा, एनडीए के भीतर उनकी कोई बात नहीं सुनी जाती, अब हमें एवं जीतनराम मांझी जी को विचार करने का वक्त आ गया है.
- दरअसल मानसून सत्र के लिए नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, डिप्टी सीएम एवं मंत्री शामिल हुए पर सहनी के पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया.
- वहीं दूसरी तरफ बनारस में फूलन देवी की मूर्ति लगाने पर रोक से वह सीएम योगी से नाराज हैं, बिहार भाजपा अध्यक्ष ने इसमें हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दे दिया.
- बता दें कि सहनी यूपी में 18 जगहों पर फूलन देवी की विशाल प्रतिमा लगाना चाहते हैं, लेकिन यूपी सरकार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.
यह भी पढ़ें - क्या अगले साल अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी? रवि किशन ने दिया कसा विपक्ष पर तंज




























































