
चीन को आक्रामक घोषित करें PM, कब तक “निर्बल” बनी रहेगी मोदी सरकार?- BJP सांसद
- चीन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।
- स्वामी ने तीखे शब्दों में सरकार से चीन को आक्रामक घोषित करने की मांग की औ ट्वीट किया कि क्या “निर्बल” बनी देखती रहेगी सरकार?
- एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि चीन की मंशा लद्दाख के डेमचोक पर कब्जा करने की है।
- स्वामी के ट्वीट के जवाब में कई यूजर ने उनका समर्थन किया, एक यूजर ने लिखा- मोदी सरकार अभी क्षेत्रीय राजनीति में व्यस्त हैं।
- इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि- चीनी सेना अक्साई चीन के इलाके में सैन्य हवाई अड्डा बना रही है और मोदी सरकार कुंभकर्ण मोड में बनी हुई है।




























































