
ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचने में जुटी मायावती, बोलीं- ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की उड़ी नींद
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि यूपी में पार्टी द्वारा जिलों में आयोजित किए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन में भारी भीड़ जुट रही है।
- भाजपा और सपा भी ब्राह्मणों को रिझाने में जुटी है, इस बीच मायावती ने ट्वीट कर ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर विरोधी दलों को निशाने पर लिया।
- मायावती ने लिखा- मेरे निर्देशन में पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा यूपी में चल रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी, जो ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से काफी सुर्खियों में है।
- उन्होंने आगे लिखा- इसके प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी यह प्रमाण है कि इनका बीएसपी पर सजग विश्वास है, जिसके लिए सभी का दिल से आभार।
- गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दल ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचने में जुट गए हैं।




























































