पेगासस जैसे खुलासे से पीएम घबराने वाले नहीं, 'क्लीन चिट' का काफी पुराना अनुभव है!- पत्रकार

  • इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए भारत के पत्रकारों, नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप करवाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • इस पर पत्रकार विष्णु नागर ने मोदी सरकार पर तंज कसा, उन्होंने लिखा-  मजबूर हो कर सरकार को जांच करवाना भी पड़ा तो इतनी 'शानदार जांच' करवाएंगे कि उसमें उन्हें 'क्लीन चिट' मिलकर रहेगी। 
  • उन्होंने लिखा- जांच का एक सीनेरियो यह भी हो सकता है कि मोदी जी जांच करने वाले की नियुक्ति में छह महीने लगा देंगे। 
  • उन्होंने कहा- सरकार को हर बार 'क्लीन चिट' किसी आयोग से चाहिए भी नहीं। गोदी मीडिया की क्लीन चिट ही काफी है। भागवत जी दे दें तो वह 'मोर देन इनफ' है। 
  • पत्रकार ने तंज कसते हुए कहा- पोल खोलने वालों समझ लो, ये पोलप्रूफ मोदी जी हैं। ऐसे-वैसे प्रधानमंत्री नहीं हैं कि आरोप लगे तो भी वे अपने को बचा न पाएं। 
यह भी पढ़े: दिल्ली में लॉकडाउन खत्म! अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, खुले सिनेमा हॉल