
लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित होने पर बरसे स्पीकर, बोले- ये नारेबाजी की प्रतियोगिता नहीं
- संसद के मॉनसून सत्र के दौरान पेगासस मुद्दे पर विपक्षी दलों का हंगामा लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को भी जारी रहा।
- लोकसभा में जब स्थगन के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी नारेबाज़ी शुरू रही, इस पर स्पीकर ओम बिरला बिफर पड़े।
- बिरला ने नाराजगी जताते हुए सांसदों से नारेबाज़ी की प्रतियोगिता नहीं करने का आग्रह किया और कहा कि जनता की समस्याएं बताने के लिए प्रतियोगिता करें।
- बिरला ने तल्ख लहज़े में कहा- आप लोग यहां नारेबाज़ी का कॉम्पेटीशन कर रहे हैं, यह जनता देख रही है। आप जनता की बात करें जो जनता चाहती है।
- गौरतलब है कि हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को पहले 11:45 बजे और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।




























































