भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बैंको पर लगाया आरोप, कहा- हड़पना चाहते हैं मेरा पैसा

  • ब्रिटेन की लंदन हाईकोर्ट ने सोमवार को भारतीय कारोबारी विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया है। 
  • अब विजय माल्या ने उन बैंकों पर ही गंभीर आरोप लगाया है जिनका कर्ज लेकर वह फरार है। 
  • माल्या ने कहा- बैंक खुद को मिला अतिरिक्त पैसा वापस नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने ब्रिटिश कोर्ट से उसे दिवालिया घोष‍ित करने का दबाव बनाया है। 
  • विजय माल्या ने ट्वीट कर लिखा- ईडी ने बैंकों की तरफ से मेरी 14,000 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है, जबकि कर्ज 6,200 करोड़ का ही था। बता दें कि विजय माल्या भारत के कई बैंकों से हजारों करोड़ों का कर्ज लेकर कुछ सालों पहले ब्रिटेन फरार हो गया था। 
यह भी पढ़े: पेगासस जैसे खुलासे से पीएम घबराने वाले नहीं, 'क्लीन चिट' का काफी पुराना अनुभव है!- पत्रकार