उज्जैन : महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज, मची भगदड़, कई महिलाएं एवं बच्चे घायल

  • मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जहां भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए.
  • मंदिर के भीतर लोगों के मुताबिक सीएम के साथ वीआईपी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई.
  • एक वायरल वीडियो में देखा गया कि गेट नं. 4 से श्रद्धालु सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुसने लगे, जिसकी चपेट में कई बच्चे एवं महिलाएं आ गई.
  • वहां मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने तुरंत ही मोर्चा संभाला और किसी तरह से अंदर की भीड़ को बाहर निकालने में सफलता पाई.
  • भीड़ के नियंत्रण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पत्नी सहित महाकाल मंदिर के भीतर हवन पूजन में शामिल हुए.

    यह भी पढ़ें - क्या अगले साल अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी? रवि किशन ने दिया कसा विपक्ष पर तंज