
क्या अगले साल अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी? रवि किशन ने दिया कसा विपक्ष पर तंज
- अगले साल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक पार्टियों में गहमागहमी शुरू हो गई है।
- इस बीच आजतक न्यूज चैनल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
- एंकर ने उनसे पूछा कि कहा जा रहा है कि कई बड़े नेता यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे।
- इस पर उन्होंने कहा- हमारा एक संगठन है और चुनाव लड़ने का फैसला संगठन करेगा। ये सारी बातें हवा हवाई है।
- सांसद रवि किशन ने आगे विरोधी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा- जहां चील नहीं उड़ता है, वहां ये भैंस उड़ा देते हैं। ये लोग अफवाहें उड़ाते हैं।




























































