बिहार : हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे राजद विधायक, कहा- पता नहीं कब सीएम पिटवा दें

  • बिहार में विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरु हो गया, इस दौरान विपक्षी पार्टी आरजेडी के दो विधायक हेलमेट पहनकर सदन पहुंचे.
  • विधायक सतीश दास एवं मुकेश रौशन ने हेलमेट के अलावा मेडिकल किट भी अपने पास रखा था, विधायकों का कहना है कि बिना सुरक्षा सदन में जाने से डर लगता है.
  • दरअसल पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा होने के बाद सत्ताधारी दल ने अंदर पुलिस बुला लिया जिसके बाद विपक्षी विधायकों पर जमकर लाठियां चली.
  • यही कारण है कि 23 मार्च को लेकर विपक्ष नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग करते हुए हंगामा कर रहा था जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
  • बता दें कि मानसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा, इस दौरान नीतीश सरकार की प्राथमिकता कई विधेयकों को पास कराने की होगी.
     यह भी पढ़ें - आज महिलाएं करेंगी जंतर मंतर पर 'किसान संसद' का संचालन, कृषि कानूनों पर रखेंगी राय