आज महिलाएं करेंगी जंतर मंतर पर 'किसान संसद' का संचालन, कृषि कानूनों पर रखेंगी राय 

  • दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को आठ महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान महिलाएं जंतर मंतर पर आज किसान संसद का संचालन करेंगी।
  • महिलाएं इस दौरान मौजूदा भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी। 
  • किसान संसद में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से महिला किसान मोर्चे पर पहुंच रहीं हैं। संसद में 200 किसान प्रतिनिधि शामिल होंगी। 
  • इनमें पंजाब की 100 जबकि अन्य राज्यों की 100 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। इस दौरान तीन सत्रों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी महिलाएं ही होंगी। 
  • इस दौरान किसान संसद आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 और किसानों और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉकडाउन खत्म! अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, खुले सिनेमा हॉल