दिल्ली में लॉकडाउन खत्म! अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, खुले सिनेमा हॉल

  • देश में कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होते ही तमाम राज्यों ने लॉकडाउन में छूट देना शुरु कर दिया है, दिल्ली सरकार ने भी ऐलान किया है.
  • दिल्ली मेट्रो एवं डीटीसी बस अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी, अभी तक सिर्फ 50 फीसदी लोग ही यात्रा कर सकते थे.
  • हालांकि दिल्ली मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करना अभी संभव नहीं है, एक बोगी में एक साथ 50 यात्री ही यात्रा कर सकते हैं.
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिनेमा हॉल एवं मल्टीप्लेक्स को खोलने के लिए डीडीएमए से मंजूरी मांगी थी, डीडीएमए ने खोलने की अनुमति दे दी.
  • अंतिम संस्कार में अब 20 के बजाय 100 लोग शामिल हो सकेंगे, धार्मिक स्थल, स्कूल एवं राजनीतिक कार्यक्रमों पर अभी बंदी जारी रहेगी.
     यह भी पढ़ें - रिटायर्ड IPS अफसर का दावा, योगी के खिलाफ मर्डर की जांच शुरु करते ही हो गया ट्रांसफर