चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों में पैसा बांटने के मामले में सांसद दोषी साबित, मिली 6 माह की सजा

  • तेलंगाना में महबूबाबाद लोकसभा सीट की सांसद कविता मलोद को वोटरों के बीच पैसा देने का दोषी पाया गया है, कोर्ट ने 6 माह की सजा सुनाई है.
  • देश में किसी मौजूदा सांसद को जेल एवं जुर्माने का ये पहला मामला है, जज आरआर वाराप्रसाद ने उन्हें आईपीसी की धारा 171-ई के तहत सजा सुनाई.
  • टीआरएस सांसद कविता के अलावा उनके सहयोगी शौकत अली को भी दोषी पाया गया हालांकि हाईकोर्ट ने दोनो की जमानत याचिका मंजूर कर ली.
  • बता दें कि शौकत अली को चुनाव आयोगग ने मतदाताओं के बीच नकदी बांटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, उन्होंने कहा- सांसद के कहने पर ऐसा किया.
  • तेलंगाना में जनप्रतिनिधियों के मामलों में तेजी से सुनवाई के लिए 2018 में विशेष अदालत का गठन हुआ, भाजपा विधायक राजा सिंह को सबसे पहले सजा मिली थी.
     यह भी पढ़ें - केरल में हवाला के पैसों से भाजपा ने लड़ा चुनाव! पुलिस बोली- पार्टी ने खर्च किए 40 करोड़ काला धन